झारखंड के श्रीकेदाल में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 1 घायल

झारखंड के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और एक घायल बताया गया। फिलहाल, घायल जवान का इलाज चल रहा है।

jharkhand news

झारखंड के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों को घेर लिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है और इलाके में सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन

नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में पलामू के मनातू में जवान सुनील राम जी और संतन मेहता अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गए। वहीं, घायल जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। खबर के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर श्रीकेदाल जंगल में सर्च अभियान चलाया था, जिसमें ये मुठभेड़ हुई। आपको बता दें, श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों का अड्डा बना हुआ है और सभी लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन

पुलिस का सर्च अभियान जारी

पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में पुलिस के 2 जवान शहीद होने के साथ ही नक्सलियों का भी भारी नुकसान हुआ है। कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अभी शव नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस का सर्च अभियान जारी है। वहीं, गंभीर जवान को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल भेज दिया है और उसका ट्रीटमेंट चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ