---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है। सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ इसी जुलाई […]

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है। सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ इसी जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा।

इसी साल जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा लाभ

इस वृद्धि के बाद अब महंगाई राहत 42 प्रतिशत हो गई है, और इसके साथ ही छठवें वेतनमान के मूल पेंशन/ परिवार पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ भी इसी साल जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा। इस वृद्धि के साथ ही महंगाई राहत में कुल वृद्धि 221 प्रतिशत हो गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-आज तक देखी नहीं होगी इससे अनोखी तस्वीर; हर साल डेढ़ से 80 साल तक के 35 जोड़े एक साथ बांधते-बंधवाते हैं राखी

पेंशनर्स की महंगाई राहत के संबंध में दोनों राज्यों की स्वीकृति जरूरी

उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स की महंगाई राहत के संबंध में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों की स्वीकृति आवश्यक होती है। इस संबंध में स्वीकृति जल्द प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था। इसके बाद जैसे ही स्वीकृति प्राप्त हुई। महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ पेंशनर्स को प्रदान करने का अविलंब निर्णय लिया गया।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 31, 2023 07:42 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola