PCC Chief Deepak Baij React on Radhika Kheda: छत्तीसगढ़ में राधिका खेड़ा विवाद मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते दिन राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। वहीं आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राधिका खेड़ा के प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद से अब प्रदेश के पीसीसी चीफ दिपक बैज का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने राधिका खेड़ा के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हो सकता है।
राधिका खेड़ा के आरोपो पर क्या बोले दीपक बैज
राधिका खेड़ा के प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब देते हुए दीपक बैज ने कहा कि उन्होंने 2-3 बातें जो कही हैं, जैसे वो एक राम भक्त हैं और पार्टी कार्यालय में अभद्रता उनके साथ हुई है। दीपक बैज ने बताया कि उन्होंने ICC में इसकी जांच करवाई। जांच की रिपोर्ट AICC को भेज दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने राधिका खेड़ा के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हमारे कंट्रोल रूम में हो या अन्य जगह महिलाएं काम कर रही हैं। कांग्रेस में महिलाओं के साथ ऐसा कभी नहीं हो सकता है। वहीं उन्होंने सुशील आनंद को लेकर राधिका खेड़ा के आरोपों पर कहा कि दोनों के बीच छोटी मोटी बहस होती रहती थी। पीसी के अधिकार को लेकर विवाद हुआ था यह सच है। वहीं उनके राम मंदिर जाने पर किसी को कोई दिक्कत नहीं है।
यह भी पढ़ें: शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते…Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप
कांग्रेस पर राधिका खेड़ा के आरोप
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष सुशील आनंद सुखा ने उन्हें पहले तो शराब पीने के लिए ऑफर किया। सुशील नशे की हालत में रात 1 बजे 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खोलने पर सुशील आनंद ने उनसे बदतमीजी की और गालियां दी। घटना को सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सचिन पायलट से की थी मामले की शिकायत, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर सचिन पायलट ने उनसे कहा कि चुनाव का समय है चुप रहिए। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ छोड़ दो। जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने तो फोन ही नहीं उठाया।
संबंधित खबरें
दशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
28 mins agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines