हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

7 एकड़ सरकारी जमीन के गोलमाल में सस्पेंड हुआ पटवारी, SDM का बड़ा एक्शन

Patwari Suspension: पटवारी पर सरकारी जमीन में हेराफेरी करना भारी पड़ गया। 7 एकड़ की सरकारी जमीन में गोलमाल किया गया जिस वजह से SDM ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया। यह मामला बिलासपुर जिले के ग्राम बेलपान का है। जानिए यह पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Patwari Suspend

Patwari Suspension: पटवारियों की मनमानी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं। एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है जब सरकारी जमीन पर हेराफेरी करना पटवारी को महंगा पड़ गया। 7 एकड़ सरकारी जमीन में गोलमाल करने पर पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया। जानिए यह पूरी खबर क्या है।

मामले की सख्त कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया। पटवारी ने 7 एकड़ सरकारी जमीन में गोलमाल कर रिकार्ड में ग्रामीण नामांतरण कर लाभ पहुंचाया था। यह खबर बिलासपुर जिले के तखतपुर अनुभाग क्षेत्र के ग्राम बेलपान की है।

जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में किया दुरुस्त 

Patwari Suspension

एसडीएम वैभव कुमार ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर तलब करते हुए हल्का नंबर 12 के पटवारी जितेंद्र ध्रुव को सस्पेंड किया है। एसडीएम ने आदेश में दोबारा संशोधन करते हुए जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में दुरुस्त किया। साथ ही उन्होंने इससे जुड़े ग्रामीण/किसान से जमीन से बेचे गए धान की बिक्री कीमत वसूल करने के भी निर्देश दिए।

पटवारियों की गड़बड़ी पर लगातार हो रही कार्रवाई के मद्देनजर राजस्व विभाग में हड़कम मचा हुआ है। राजस्व कर्मी अपने-अपने हल्के के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। तखतपुर इलाके में पटवारियों की लापरवाहियों का मामला नहीं थम रहा है।

यह भी पढ़ें: 180 जोड़ों का सामूहिक विवाह, राजिम कुंभ में उपहार देगी राज्य सरकार

दीपिका शर्मा को दिया गया प्रभार

इस समय पदस्थ पटवारी को हल्के से हटाकर दीपिका शर्मा को प्रभार दे दिया गया है। गौरतलब है कि जमीन में गड़बड़ी करने के मामले में अब स्थानीय लोग दोषी पटवारी और बाकियों पर एफआईआर की कार्रवाई की मांग और इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, ऐसी घटना बेलपान के लोगों में आम बन गई है लेकिन इस तरह की कार्रवाई की उम्मीद किसी को नहीं थी। इस बीच वैभव कुमार की नॉनस्टाप एक के बाद एक नोटिस और कार्रवाई को लेकर एक्शन होने से जनता खुश है। उन्होंने गांव के लोगों की टूट चुकी उम्मीद पर भरोसे को दोबारा जिंदा किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें