हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अजब-गजब! शख्स ने निगला जिंदा मुर्गी का बच्चा, डॉक्टर बोले, 'मेरे करियर में पहली बार...'

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। आपको बता दें कि इस शख्स ने जिंदा चूजा निगल लिया था।

विज्ञापन

Chhattisgarh News: तंत्रमंत्र के चलते देश में कई जानें चली जाती हैं। हाल ही में एक खबर और सामने आई जहां पर एक शख्स को तंत्रमंत्र के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, छत्तीसगढ़ के एक 35 साल के एक शख्स ने जिंदा चूजा निगल लिया था। जिसकी वजह से उसकी सांस और खाने वाली नली बंद हो गई। जिसकी वजह से उसका दम घुट गया, और मौके पर ही मौत हो गई।

बेहोश होकर गिरा शख्स

चूजा निगलने वाले शख्स की पहचान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के छिंदकालो गांव के आनंद यादव के तौर पर की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के लोगों ने बताया कि वह नहाकर वापस लौटा तो उनको चक्कर आने लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद ही उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स ने अटॉप्सी के दौरान शख्स के गले से एक चूजे को निकाला।

ये भी पढ़ें: Video: चॉकलेट के साथ अनोखा एक्सपेरिमेंट, वायरल हुआ अजीब काॅन्बिनेशन

विज्ञापन

डॉक्टर्स के उड़े होश 

डॉक्टर का कहना है कि गले में चूजे के फंसने की वजह से सांस और भोजन वाली नली बंद हो गई थी। जिसकी वजह से दम घुटने की समस्या हो गई। उन्होंने बताया कि शख्स की मौत को लेकर अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था कि आखिर उसको क्या हुआ है। यादव के गले के पास जब चीरा लगाया गया तो उससे पता चला कि गले के अंदर एक जिंदा चूजा फंसा हुआ है।

आपको बता दें कि इस चूजे की लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर थी। इस मामले पर 5,000 से अधिक पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का भी कहना है कि उन्होंने अपने करियर में इस तरह का मामला पहली बार देखा है।

विज्ञापन

तांत्रिक क्रियाओं का संदेह

यादव की मौत को लेकर ग्रामीणों को शक है कि उनकी मौत के पीछे तंत्रमंत्र का मामला हो सकता है। कुछ स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि यादव एक तांत्रिक के संपर्क में क्योंकि उसके पास बच्चे नहीं थे। बच्चों की इच्छा को पूरा करने के लिए ही उसने चूजे को निगल लिया होगा। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: 52 साल के आदमी ने निगल लिया अपना दांत! फिर हुआ कुछ ऐसा कि खराब हो गई हालत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola