Video: चॉकलेट के साथ अनोखा एक्सपेरिमेंट, वायरल हुआ अजीब काॅन्बिनेशन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चॉकलेट के साथ एक अनोखा एक्सपेरिमेंट किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Chocolate
विज्ञापन

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें चॉकलेट को  चिकन टिक्का  के साथ पेश किया गया है। इस कॉम्बिनेशन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने इसकी आश्चर्य दिखाया है तो कुछ इसको देखकर नाराज भी नजर आए है। वीडियो में लोकप्रिय भारतीय व्यंजन चिकन टिक्का को चॉकलेट के साथ मिलाकर एक अजीबोगरीब फ्यूजन मिठाई बनाते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

वीडियो की शुरुआत में आपको सफेद चॉकलेट को मोल्ड पर डाला जाता है। इसके बाद इसके चिकन टिक्का को अंदर भर दिया जाता है। चॉकलेट की एक और परत के साथ इसे सील कर दिया जाता है और मिश्रण को कुछ घंटों के लिए फ्रीज कर दिया दाता है। इसके बाद आखिरी प्रोडक्ट सामने आता है, जो एक ऐसा फ्यूजन  स्वीट है, जिसमें मीठा और नमकीन एक ऐसा मिश्रण है जो पहले कभी नहीं देखा गया। इस वीडियो को ‘दुबई का स्कोकोलेड चिकन टिक्का मसाला,’ कैप्शन के साथ पेश किया गया है।  यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।

वीडियो पर आए कई कमेंट

वीडियो ने दुनिया भर के खाने के शौकीनों का ध्यान जल्दी ही अपनी ओर खींच लिया, लेकिन कुछ ही समय में कमेंट सेक्शन में बहुत से नेगेटिव रिएक्शन आ गई। मगर कुछ यूजर ने इस कॉम्बिनेशन की सराहना भी की है। एक यूजर ने लिखा कि पा जी मुझे अब जर्मनी जाना है!!! मुझे टिक्का दुबई चॉकलेट खाने की बहुत तलब हो रही है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि आपको जेल होनी चाहिए इसके लिए, वेरी इरिटेटिंग। एक अन्य ने कहा कि बस एक सवाल – क्यों? इस वीडियो पर अब तक 3000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ