Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की सिद्ध शक्तिपीठ मां पाताल भैरवी मंदिर तीन लोकों में निर्मित है। यहां पाताल लोक में मां पाताल भैरवी के साथ पतालेश्वर महादेव, भू-लोक में मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के साथ दसमहाविद्या विराजमान है। वहीं, आकाश लोक में भगवान भोलेनाथ के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है। सावन माह में इस द्वादश ज्योतिर्लिंगों की एक साथ पूजा करने का अवसर मिलने से यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन माह में उन्हें एक जगह ही सभी ज्योतिर्लिंगों की पूजा करने का अवसर मिल रहा है जिससे काफी सुखद अनुभूति हो रही है।
सावन माह में मां पाताल भैरवी मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए राजनांदगांव के अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों और महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु सावन माह में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को यहां पातालेश्वर महादेव और पारदेश्वर महादेव के दर्शन का सौभाग्य भी मिलता है।
वहीं, सावन माह के महत्व को बताते हुए मां पाताल भैरवी मंदिर के पुजारी महामंडलेश्वर गोविंद महाराज ने बताया कि सावन माह में माता पार्वती ने भोले बाबा के लिए कठोर तपस्या की और उनकी भक्ति में लीन हो गई। माता पार्वती ने रेत से शिवलिंग बनाकर दुध,दही, शहद, घी से अभिषेक किया और उनकी मनोकामना पूर्ण हो गई।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति किसी कारण से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए बाहर नहीं जा सकता है, उसके दर्शन यहां आने पर पूरे हो जाते हैं। मां पाताल भैरवी मंदिर में 151 किलो वजनी पारद से निर्मित शिवलिंग भी स्थापित है। जो धार्मिक मान्यता में काफी महत्व रखता है। कहा जाता है कि इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही क्लेश दूर होता है, संकटों का निवारण होता है और घर में सुख, शांति, समृद्धि के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य मिलता है।
ये भी पढ़ें- गृहमंत्री Vijay Sharma का बलौदाबाजार में हिंसा मामले पर बड़ा बयान, कहा- जल्द होगा पर्दाफाश
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines