हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM विष्णुदेव साय ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 में होंगे शामिल, वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को वृक्षारोपण में भी लेंगे भाग..

विज्ञापन

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे सुबह 10:20 बजे से 10:45 बजे तक ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन आज 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरूवार 25 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे राजधानी रायपुर के विधानसभा आवासीय परिसर में होने वाले ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप कृषि मंत्रीरामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे। इस मौके पर समस्त विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: सदन में उठा नक्सल क्षेत्रों में पुलिस पोस्टिंग को लेकर सवाल, गृह मंत्री ने दिया ये जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola