Online Leave Process For Teachers In Chhattisgarh: प्रदेश के लगातार विकास के लिए काम कर रही साय सरकार इन दिनों शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की कई समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। दरअसल, कुछ अधिकारी गुपचुप तरीके से शिक्षकों को अलग-अलग तरह के अवकाश दे देते हैं, इसकी जानकारी उच्च स्तर पर नहीं होती है। इतना ही नहीं, स्कूलों में निरीक्षण करने जाने पर पता चलता है कि अमुक शिक्षक अवकाश पर हैं। कई बार ऑफलाइन अवकाश की प्रक्रिया में कुछ शिक्षकों ने दुरुपयोग भी किया है और इसकी शिकायतें भी आ चुकी हैं।
इसी में स्कूली शिक्षा में कसावट लाने के लिए शिक्षा विभाग शिक्षकों के अवकाश लेने के प्रोसेस में बदलाव करने जा रहा है। अब शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी ऑनलाइन वेबपोर्टल www.cgschool.in के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन लगा सकेंगे। अवकाश ऑनलाइन ही मंजूर होंगे। ऑफलाइन के जरिए अवकाश मंजूरी करने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। ऐसे में लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी कर दिया है।
कब से होगी लागू
आदेश के अनुसार एक अगस्त 2024 से सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और 12 अगस्त 2024 से ऑल एजुकेशनल और प्रशासकीय कार्यालयों में अवकाश लेने-मंजूरी की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। इसके बाद ऑफलाइन किया गया आवेदन ऑटोमेटिक कैंसिल माना जाएगा। अब शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन लगा सकेंगे। 12 अगस्त 2024 से शिक्षकों और कर्मचारियों को अवकाश के लिए आवेदन अब ऑनलाइन पोर्टल की मदद से ही किया जाएगा।
डायरेक्टरेट और डीईओ ऑफिस में लागू
ऑनलाइन अवकाश लेने की प्रक्रिया लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction), संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालयों और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में लागू कर दी गई है। इसके अलावा सभी डिवीजन के संयुक्त संचालकों और सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को विभागीय पोर्टल के माध्यम से अवकाश स्वीकार करने के संबंध में आदेश जारी किया है।
सेवा पुस्तिका भी होगी अपडेट
इसके अलावा सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का संधारण अद्यतन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऑफलाइन आवेदन मान्य किए जाने की स्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी व संयुक्त संचालक शिक्षा को जवाबदारी मानकर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों को अचानक होने वाली छुट्टी, अर्जित छुट्टी (PL) आदि के लिए तकनीक की मदद लेने के इनोवेशन की एक्सपर्ट ने भी प्रशंसा की है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों की सभी जानकारी ऑनलाइन कर ली गई है। वह अब मोबाइल से ही ऑनलाइन अपनी छुट्टी की अर्जी लगा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ को मिले नए राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई रमेन डेका को शपथ, CM साय भी रहे मौजूद
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines