---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ को मिले नए राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई रमेन डेका को शपथ, CM साय भी रहे मौजूद

Chhattisgarh New Governor Ramen Deka: रमेन डेका ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh New Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ में नियुक्त किए गए नए राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्य के 10वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रमेन डेका को राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी कैबिनेट के साथ मौजूद रहे। वहीं इस दौरान समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की तरफ से जारी किए गए वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट को भी पढ़ा। शपथ ग्रहण के बाद नए राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

---विज्ञापन---

कौन है रमेन डेका?

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची जिले के कामरूप में हुआ। रमेन डेका ने असम के गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्राग्ज्योतिष कॉलेज से दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री हासिल की है। मेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वह 1977 से राजनीति में एक्टिव है। वह 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका 2021 अगस्त महीने से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर काम रहे थे।

यह भी पढ़ें: बलौदा बाजार कलेक्टर की अनोखी पहल, आम लोगों के लिए शुरू किया जनदर्शन कार्यक्रम

---विज्ञापन---

2 बार चुने गए सांसद

रमेन डेका 2 बार सांसद रहे। पहली बार साल 2009 में 15वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और दोबारा सांसद चुने गए। अपने दूसरे कार्यकाल में डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे हैं।

First published on: Jul 31, 2024 01:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola