Chhattisgarh News: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने नटवर स्कूल परिसर में बने 29.04 लाख रुपये की लागत से बने बॉक्स क्रिकेट एवं बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने करीब 27 लाख रूपये की लागत से कमला नेहरू गार्डन में उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। मौके पर उन्होंने पीपल का वृक्षारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पीपल का पेड़ लगाने की अपील की। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने शहर में एक नए गार्डन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि सभी के सहयोग से रायगढ़ का विकास होगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इन कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर में हो रहे निर्माण कार्य निर्धारित समय और पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण सहित सभी दिशा में कार्य कर रही है। आने वाले समय में सभी के सहयोग से रायगढ़ विकास के नए पायदान पर स्थापित होगा।
वित्त मंत्री चौधरी ने नटवर स्कूल परिसर में 20 लाख 33 हजार रुपए की लागत से बॉक्स क्रिकेट और 8 लाख 71 हजार रुपए की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया।
इस दौरान मंत्री चौधरी ने बॉक्स क्रिकेट में क्रिकेट खेल का और बैडमिंटन कोर्ट पर बैडमिंटन खेला और कमला नेहरू गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में 26 लाख 81 हजार रूपये की लागत से गार्डन उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। जिसके अंदर गार्डन में शौचालय, रिनोवेशन, साइड बाउंड्री वॉल, फब्बारा उन्नयन, प्रवेश द्वार पर गेट निर्माण, फुटपाथ उन्नयन के कार्य होंगे। उन्होंने शहर में एक नये गार्डन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गार्डन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
लोगों से की अपील
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मंशानुरूप खेल गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही स्थानीय युवाओं को खेल संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के अन्य स्थानों में भी खेल संसाधन को बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री चौधरी के निर्देश पर जगह चिन्हांकन का काम किया जा रहा है, ताकि सभी युवाओं को खेल गतिविधियों में अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि जो काम पूरे हो रहे हैं उनका लोकार्पण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन संपत्ति का उपयोग करने के साथ ही इसका देखभाल भी करें। ऐसी व्यवस्थाएं बड़े शहरों में होने के साथ ही काफी पैसे खर्च करने पड़ते है, लेकिन वित्त मंत्री चौधरी के पहल पर यह सुविधा रायगढ़ शहर को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों के जरिए रायगढ़ से भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिभा उभरे।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों के साथ जमीन पर खाया भंडारा, लोग कर रहे तारीफ
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines