मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान- पत्थलगांव में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की लगेगी भव्य प्रतिमा

CM Vishnu Dev Sai In Jashpur: जिले के पत्थलगांव किलकिला महादेव मंदिर प्रांगण में स्व. दिलीप सिंह जूदेव के स्मृति में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन में विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

cm vishnu deo sai

cm vishnu deo sai

CM Vishnu Dev Sai In Jashpur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति गुरु स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के साथ लंबे समय तक काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मेरे राजनीतिक गुरु ने मुझे कई बार सांसद बनाया, विधायक बनाया, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दायित्व भी मिला। उनका मेरे ऊपर बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है।

विज्ञापन

कई सालों तक उनके सानिध्य में काम करने का मौका मि्ला- सीएम साय

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने कहा कि 25 सालों तक मैंने उनके सानिध्य में काम किया। हिन्दू हृदय सम्राट दिलीप सिंह जूदेव महानायक थे। उन्होंने जशपुर समेत पूरे प्रदेश में धर्मांतरण विरुद्ध आंदोलन छेड़कर हिन्दू धर्म में घर वापसी करवाए। उन्होंने मंच से घोषण करते हुए कहा कि पत्थलगांव शहर में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

किलकिला मंदिर का होगा कायाकल्प- सीएम साय

सीएम वीष्णु देव साय ने कहा कि किलकिला मंदिर परिसर सोलर लाइट, सांस्कृतिक भवन और गौशाला उन्नयन कार्य, मांड नदी में घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही, सीएम ने पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की घोषणा किया। उन्होंने ऑटोटोरियम और पत्थलगांव शहर में मॉडल बस स्टैंड घोषणा किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ