Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्जी यह जानकर हैरान रह गया कि उसकी पत्नी और दो बेटियां अभी भी जिंदा हैं। हैरानी की बात इसलिए है क्योंकि उस दर्जी ने पिछले साल अगस्त में उनके शवों की पहचान की थी। 45 वर्षीय अबुल हसन का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वो घर छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ दिन बाद तीनों की मौत की खबर सामने आई। इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है कि अबुल की पत्नी और बेटियां जिंदा हैं।
कैसे हुई मां-बेटी की मौत?
8 अगस्त 2023 को हसन की पत्नी राबिया (38) से किसी बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद राबिया अपनी छह और तीन साल की दो बेटियों के साथ बलरामपुर के पास्ता में अपना घर छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद हसन ने स्थानीय पास्ता पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 14 अगस्त को रायगढ़ पुलिस को नदी में एक महिला दो बच्चियों के शव मिले थे।
ये भी पढ़ें… Chhattisgarh News: प्रदेश में मोटरयानों के पंजीयन में एक तिहाई की वृद्धि, रायपुर आरटीओ में सबसे ज्यादा पंजीयन
हसन अपनी परिवार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा चुके थे, जिसको देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने हसन को शवों की पहचान करने के लिए बुलाया। शवों की पहचान हसन ने अपनी पत्नी और बेटियों के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिए।
जुलाई में लौट आई राबिया
इस मामले के करीब एक साल बाद जुलाई में हसन को पता चला कि राबिया घर लौट आई है। इसके बारे में हसन ने किसी को जानकारी नहीं दी और दोनों साथ रहने लगे। जैसे जैसे ये बात बाहर फैली तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को हसन ने बताया कि वो लौट आई है। पास्ता पुलिस स्टेशन प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि महिला झारखंड की रहने वाली है। पति से झगड़े के बाद वह घर छोड़कर राजस्थान चली गई थी।
शवों की पहचान के लिए दिए गए विज्ञापन
रायगढ़ पुलिस ने जिस शवों को हसन को सौंपा था उनकी पहचान के लिए अब विज्ञापन दिए गए हैं। ये सवाल उठा कि शव सौंपने से पहले पुलिस ने DNA नमूने लिए गए थे? इसपर पुलिस ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। क्या अब शवों को कब्र से बाहर निकाला जाएगा? इसपर पुलिस का कहना है कि हम कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे और तीन व्यक्तियों की पहचान करने और उनके परिवार के सदस्यों का पता लगाने के की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें… Chhattisgarh News24 Analysis: वो 5 योजनाएं, जिनके दम पर वापसी करती दिख रही है बघेल सरकार
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines