बलौदा बाजार कलेक्टर की अनोखी पहल, आम लोगों के लिए शुरू किया जनदर्शन कार्यक्रम

Baloda Bazar Collector Jandarshan Program: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के लोगों की परेशानी का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया है।

Baloda Bazar Collector Jandarshan Program
विज्ञापन

Baloda Bazar Collector Jandarshan Program: छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार जिला कुछ दिनों पहले एक हिंसक घटना के लिए सुर्खियों में आया था। आज एक बार फिर से बलौदा बाजार जिला खबरों में है, लेकिन इस बार यह जिला किसी हिंसक घटना के लिए सुर्खियों में नहीं है। दरअसल, बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के लोगों की परेशानी का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत कलेक्टर दीपक सोनी जिले के लोगों की परेशानियों को सुनते हैं और मौके पर उसका समाधान करते हैं।

कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

जिला कार्यालय में हर मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाता है। आज के जनदर्शन में कलेक्टर दीपक सोनी ने आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को इनका समाधान करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। जन चौपाल में कलेक्टर दीपक सोनी ने अलग-अलग समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 28 आवेदन प्राप्त किए। कलेक्टर ने इन सभी मामलों से जुड़े संबंधित अधिकारियों को आवेदन देते हुए नियमानुसार जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खास मामलों का समय पर समाधान करने को कहा है।

Advertisment

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इस कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम सूरजपुरा के ग्रामीण की तरफ से रकबा नंबर 460 घास भूमि को खेल मैदान के लिए आरक्षित करने के मामले में आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर तहसीलदार भाटापारा को निर्देश देते हुए समय पर मामले का निराकरण करने लिए कहा है। इसी तरह पंचायत संडी के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत देवतराई से पृथक कर नवीन पंचायत गठन के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने उप संचालक पंचायत को निरीक्षण कर जांच की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ