Chhattisgarh Naxalites Operation: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक प्रक्रिया के साथ-साथ नक्सलवाद के खिलाफ जंग भी हाई लेवल पर रही है। पिछले 4 दशकों से बस्तर संभाग नक्सलवाद का सामना कर रहा है। प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय आने के बाद से बस्तर में 80 से अधिक सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित किए गए हैं। 2024 का साल नक्सलियों के लिए घातक साबित हुआ है। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 4 महीनों में 91 से अधिक नक्सली एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने ढेर किए हैं, इन सभी नक्सलियों की शव को भी मौके से बरामद किया गया है।
टूट रही नक्सलवाद की कमर
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 4 महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा 91 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है। इन सभी नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 205 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 231 नक्सलियों ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर लिया है। पुलिस को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 100 से अधिक हथियार बरामद हुए हैं। इन सभी में कई इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। इसमें अब तक 1.80 करोड़ रुपये से अधिक इनामी नक्सलियों को दिया गया है। इन नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को मौके से कई आधुनिक हथियार जैसे 2 LMG, 4 AK-47, 3 इंसास, 1 SLR और इसके साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।
यह भी पढे़ं: ‘विरासत टैक्स से लोगों की संपत्ति हड़पना चाहती है कांग्रेस’ पित्रोदा के बयान पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री का वार
कई बड़े और खतरनाक नामों का खात्मा
इस दौरान नक्सलवाद के कई बड़े और खतरनाक नामों को भी मिटा दिया गया, जिसमें मुख्य तौर पर DVCM शंकर राव, अशोक और जोगन्ना जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 2024 में सुरक्षा बालों द्वारा नक्सलियों की कमर काफी हद तक तोड़ दी गई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines