दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से रविवार को बड़ी खबर आई है। यहां एक दिन में 12 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। हालांकि गोलीबारी और विस्फोट जैसे मामलों में शामिल इन 12 नक्सलियों में से आठ ने खुद को कानून के हवाले किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण का मामला दो दिन पुराना है, वहीं इनके अलावा चार को सुरक्षा बलों ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। खास बात यह है कि इनमें से दो 1-1 लाख रुपए के इनामी घोषित थे।
-
शुक्रवार को किया था हिंसा छोड़ चुके तीन महिलाओं और पांच पुरुषों ने आत्मसमर्पण; पुलिस के ‘लोन वर्राटू’ पुनर्वास अभियान से प्रभावित होने का किया दावा
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव राय ने बताया कि कटेकल्याण इलाके में सड़कें काट देने, नक्सली पोस्टर लगाने और रेकी जैसी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहे आठ नक्सलियों ने शुक्रवार को खुद को कानून के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस के ‘लोन वर्राटू’ पुनर्वास अभियान से प्रभावित होने और ‘खोखली’ नक्सली विचारधारा से नाराज होने का दावा दावा किया है। ये 2020 में हिंसा का रास्ता छोड़ चुके 639 नक्सलीयों के साथी रहे हैं।
ये भी पढ़ें
भारत-पाकिस्तान मैच में सट्टा गिरोह चला रहे थे 2 युवक, तरीका देख पुलिस रह गई हैरान
इसके बाद शनिवार को चार अन्य नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, जो कथित तौर पर पिछले साल अरनपुर इलाके में गोलीबारी और विस्फोट की वारदात का हिस्सा रहे हैं। इनमें से मारजुम पंचायत मिलिशिया कमांडर मंगदु कुहदामी (43) और टेटम पंचायत में क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन की कमान संभाल रही कुमारी लखमे के सिर पर 1 लाख रुपए का इनाम था। राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स की एक संयुक्त टीम ने गोंडेरस गांव के पास जंगल में एक तलाशी अभियान के दौरान इन्हें धर लिया। इनकी पहचान रवा मुका (25), मुका कलमू (23), हिडमा रावा (32) और माडवी भीमा (30) के रूप में हुई है।
<
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines