स्कूली बच्चों से भरी चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बीती रात जब नारायणपुर से रायपुर जा रही यात्री बस में टायर फटने के बाद आग लग गई। जिसके बाद उसमें बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
अंतागढ़ थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया ने बताया कि अम्बे बस सर्विस की बस रात करीब 11:30 बजे, नारायणपुर से रायपुर जा रही थी, बस का टायर आचनक फट गया और उसके बाद आग लग गई। यह हादसा ताडोकी थाना क्षेत्र के हवेचूर गांव के पास हुआ।
इस बस में यात्रियों के साथ राम कृष्ण मिशन स्कूल के 17 बच्चे भी सवार थे, जो रायपुर खेलने के लिए जा रहे थे। सभी छात्र सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद बस जल कर खाक हो चुकी है। फायरब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही मिली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: