Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ने प्रदेश की महिला सशक्त आर्थिक रूप से बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सरकार राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि देगी। इस योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक इस योजना को लेकर 70 लाख से अधिक महिलाएं ने आवेदन किया है। इस योजना के लिए आवेदन में सरकार ने इन महिलाओं की काफी बड़ी स्तर पर मदद की।
‘महतारी वंदन योजना’ की पहली किस्त
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया था कि राज्य की माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 7 मार्च को दी जाएगी, जो सीधे उनके खाते में डाले जाएंगे। महतारी वंदन योजना महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा एक कारगर कदम है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा। यह पैसे इन महिलाओं के हाथ में रहेंगे, जिनके साथ वह घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगी। योजना के प्रति खुशी जाहिर करते हुए जगदलपुर शहर के लालबाग में रहने वाली आसमती कश्यप ने बताया कि वह योजना के पैसों से अपने घर की सब्जी और बाकी जरूरतों को पूरा करेगी। इसके अलावा बस्तर की कुछ महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनोखी पहल है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का संकल्प, ‘मोदी की गारंटी’ के साथ पूरा करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना
किसे मिलेगा ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ
बता दें की, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना का लाभ सिर्फ प्रदेश के मूल निवासी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और त्यागी गई महिलाओं को ही मिलेगा। वहीं, जिस महिला के घर की आर्थिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है वहीं इसके लिए आवेदन कर सकती है।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
9 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines