Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana Registration: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पूरे राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के आवेदन करवा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा हर जिले के घर-घर जाकर इस योजना के लिए महिलाओं का आवेदन भरवाया जा रहा है। समय के साथ योजना के लिए महिलाओं के आवेदन का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस योजना के तहत अब तक राज्य में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन भरे जा चुके हैं। राज्य में 25 जनवरी से महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन का प्रोसेस शुरू हुआ था। महज 17 दिनों के अंदर 46 लाख से अधिक आवेदन इस योजना के तहत भरे जा चुके हैं।
किस जिले से आए, कितने आवेदन?
छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सबसे आवेदन रायपुर जिले की महिलाओं की तरफ से मिले हैं, जो 4 लाख 57 हजार 166 हैं। वहीं बाकी जिलों में दुर्ग में 2 लाख 42 हजार 258, महासमुंद से 2 लाख 93 हजार 933, सूरजपुर में 1 लाख 71 हजार 102, गरियाबंद में 1 लाख 30 हजार 66, रायगढ़ जिले में 1 लाख 64 हजार 501, बेमेतरा में 1 लाख 85 हजार 318, जशपुर से 1 लाख 39 हजार 293, सक्ती से 1 लाख 12 हजार 609, जांजगीर-चांपा में 2 लाख 11 हजार 503, कोण्डागांव 1 लाख 2 हजार 494, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 37 हजार 273, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 70 हजार 885, बलरामपुर में 1 लाख 45 हजार 502, बलौदाबाजार में 1 लाख 45 हजार 4, सरगुजा से 1 लाख 73 हजार 630, कवर्धा 1 लाख 56 हजार 270, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 1 लाख 55 हजार 280, राजनांदगांव से 01 लाख 62 हजार 763, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 74 हजार 939, मुंगेली से 1 लाख 53 हजार 576, बालोद से 1 लाख 83 हजार 725, दंतेवाड़ा से 55 हजार 631, धमतरी से 1 लाख 28 हजार 216, कोरबा से 1 लाख 51 हजार 428, कांकेर से 94 हजार 878, बस्तर से 1 हजार 44 हजार 619, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 42 हजार 762, बिलासपुर से 2 लाख 22 हजार 705, कोरिया से 47 हजार 657, सुकमा से 35 हजार 494, नारायणपुर से 14 हजार 491, बीजापुर से 15 हजार 955 आवेदन की संख्या हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार की सराहनीय पहल, महिलाओं के लिए ‘शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम’ का किया आगाज, मंत्री की खास अपील
महतारी वंदन योजना के लिए लगाए गए शिविर
सीएम विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार पूरे राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत योग्य महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रदेश भर की महिलाओं में महतारी वंदन योजना के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमलों की मदद से सभी जिलों में महिलाओं के आवेदन भरवाए जा रहे हैं। इसके लिए हर गांव में सरकारी शिविर लगाए गए हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर साल महिलाओं को 12,000 रुपये की आर्थिक मदद देगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines