Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तसीगढ़ में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 सीटों पर वोटिंग हुई। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार छत्तीसगढ़ का लोकसभा चुनाव कई मायनों पर खास रहा। यहां एक मतदान केंद्र पर एक परिवार की 4 पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया है। यह कारनामा जैजैपुर विधानसभा के मतदान केंद्र 161 करमडीह पर हुआ है।
4 पीढ़ियों ने एक साथ डाला वोट
यहां परपोती तान्या चंद्रा अपनी परदादी शांति बाई का हाथ पकड़कर मतदान केंद्र पर पहुंची और अपना वोट डाला। इस दौरान तान्या के साथ उसकी दादी शिव कुमारी और मां लक्ष्मी बाई भी मौजूद थी। तान्या ने इसे लोकतंत्र के महापर्व बताते हुए सभी लोगों से वोट डालने की अपली की है। इस दौरान प्रदेश के कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के बीच काफी उत्साह देखा गया।
यह भी पढ़ें: CG Lok Sabha Election: कहीं मतदान केंद्र में एक बुजुर्ग वोटर की मौत, तो कहीं मतदान कर्मियों ने किया हंगामा
66.87 प्रतिशत हुआ मतदान
बात करें प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए हुए कुल मतदान प्रतिशत की तो सभी 7 सीटों पर 5 बजे तक 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ लोकसभा में हुआ, वहीं सबसे कम मतदान बिलासपुर में हुआ।
कहां हुआ कितना मतदान
रायगढ़ में 75.84 प्रतिशत
बिलासपुर में 60.50 प्रतिशत
दुर्ग में 67.33 प्रतिशत
जांजगीर चांपा में 62.44 प्रतिशत
कोरबा में 70.60 प्रतिशत
रायपुर में 61.25 प्रतिशत
सरगुजा में 74.17 प्रतिशत
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
20 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines