CG Lok Sabha Election: कहीं मतदान केंद्र में एक बुजुर्ग वोटर की मौत, तो कहीं मतदान कर्मियों ने किया हंगामा

Chhattisgarh Elderly Voter Died In Polling Booth: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण के लिए प्रदेश की 7 सीटों पर मतदान हुआ। इसी बीच जशपुर के मतदान केंद्र में वोट डालने आए एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।

CG Lok Sabha Election

Chhattisgarh Elderly Voter Died In Polling Booth: छत्तीसगढ़ में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण और अंतिम चरण के लिए 7 सीटों पर मतदान हुआ। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा सीटों पर मतदान हुआ। पूरे प्रदेश में मतदान की ड्यूटी पर 82 हजार जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान के दौरान प्रदेश के कई मतदान केंद्रों से अजीबोंगरीब खबरे सामने आई। जैसे रायपुर में रिजर्व मतदान केंद्र में कर्मियों ने हंगामा किया। वहीं जशपुर में मतदान केंद्र में एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।

विज्ञापन

मतदान केंद्र में बुजुर्ग वोटर का निधन

जशपुर जिले से आज सुबह खबर आई कि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लोदाम के जामटोरी मतदान केंद्र पर वोट डालने गए एक बुजुर्ग मतदाता की वोट डालने से पहले ही मौत हो गई। बुजुर्ग मतदाता का नाम तारसियुस टोप्पो बताया गया है। घटना के बाद केंद्र पर मौजूद प्रशासनिक कार्मचारियों ने हालात को संभाला। हालांकि अभी वोटर के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

मतदान कर्मियों ने किया हंगामा

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के BTI ग्राउंड के मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह ही मतदान कर्मियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि केंद्र पर उनके लिए ना भोजन की व्यवस्था है ना ही पानी का कोई ठिकाना है। इसके अलावा सभी टॉयलेट बंद हैं, गिनती के कुछ टॉयलेट खुले हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं है। वहीं ARO उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मरवाही विधानसभा क्षेत्र में फोर्स एकेडमी मझगवां की छात्राओं ने कमाल का काम किया है। इन छात्राओं ने कड़ी धूप में काफी दूर से पानी लाकर मतदाताओं की सेवा की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ