Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में आज जनसभा ली। सीएम साय ने दुर्गकोंदल की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार दुर्गकोंदल आए हैं। इसके साथ-साथ स्वागत के लिए उन्होंने लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
सीएम साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होने वाला है। प्रदेश की जनता ने हाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत दिया है। देश में अगर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है तो भोजराज नाग को जिताना होगा।
पार्टी ने पूरा किया वादा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छग की सभी 11 सीटें भाजपा को देनी हैं। 100 दिनों में पार्टी ने अपने बहुत से चुनावी वादों को पूरा कर दिखाया है। भूपेश बघेल की सरकार ने गरीबों के घरों को रोकने का काम किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि छग में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति होगी और पार्टी ने यह वादा पूरा किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो साल के धान का बकाया बोनस देने का वादा किया था और 25 दिसंबर को उस वादे को पूरा कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की लाखों महिलाओं को 1 हजार रुपए सरकार द्वारा दिए गए हैं। हर महीने की 7 तारीख को महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के बैंक खाते में आएंगे।
‘दिल्ली में आदिवासियों की आवाज बनेंगे भोजराज नाग‘
वन मंत्री केदार कश्यप ने जनता से भोजराज नाग के लिए वोट मांगते हुए कहा कि भोजराज नाग दिल्ली में आदिवासियों की आवाज बनेंगे। इसके साथ-साथ सांसद मोहन मंडावी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज और रेल लाइन दी बीजेपी ने असली आदिवासी नेता को सीएम बनाया है। कांग्रेस ने नकली आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया था। पार्टी ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है। जहां मातृ शक्ति का सम्मान है, वहां विकास है। भारतीय जनता पार्टी ने छग को भूख और गरीबी से बाहर निकाला। इसके साथ-साथ उन्होंने जनता से अबकी बार 400 पार का नारा भी लगवाया।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले छिड़ी कार्टून वॉर, महिलाओं को लेकर Congress का दोगला चरित्र आया सामने
भोजराज नाग ने जनता से अपने लिए मांगे वोट
लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने जनता से अपने लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी बैगा को लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर खड़ा किया है। इसी पार्टी ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति, एक आदिवासी को मुख्यमंत्री और अब उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines