लोकसभा चुनाव से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को घेरा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहा भ्रष्टाचार का सरगना

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता से 36 वादे किए थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। इन्हें लेकर सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं। इस बीच भाजपा छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार जनसम्पर्क यात्रा कर रही है। बस्तर सीट की कमान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाल ली है। आज सीएम साय बकावंड जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए करना होगा यह काम

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लेकर कहा कि पर इसपर तो सभी ने विश्वास जताया और विधानसभा में जीत हुई। एक इंजन तो सभी ने बना दिया लेकिन दूसरा इंजन भी बनाना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महेश कश्यप को सांसद बनाकर भेजना होगा।

विज्ञापन

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस की जमकर बुराई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता से 36 वादे किए थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया गया। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा बस्तर में पिछड़ गई थी लेकिन इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कहा भ्रष्टाचार का सरगना

सीएम साय ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार भ्रष्टाचार करने का काम किया है, उनके कितने नेता जेल में हैं। उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार का सरगना कहा। इसके साथ-साथ भूपेश बघेल को लेकर बोले कि उन पर भी महादेव एप केस में एफआईआर दर्ज हो गई है। चोर के दाढ़ी में तिनका बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि इनकी पूरी की पूरी डाल ही काली है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोटालों की लंबी लिस्ट गिनवाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ