Chhattisgarh Bastar Lok Sabha Seat: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव के प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं प्रशासन भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी कर रहा है। राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र से अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं। इस बात की जानकारी प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने दी हैं।
बस्तर से 5 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
पदाधिकारी रीना बाबासाहेब ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा सीट से अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र भरे हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेशराम कश्यप ने 26 मार्च को शुभ मुहूर्त देखकर अपना नामांकन भरा था। वहीं, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी की तरफ से कवल सिंह बघेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, बहुजन समाज पार्टी की तरफ से आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के नरेन्द्र बुरका ने बस्तर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा भरा है। खबरों के मुताबिक, आज कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
यह भी पढ़ें: शुभ मुहूर्त देखकर बस्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भरा नामांकन, कवासी लखमा को बताया घोटालेबाज
दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं नामांकन
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के तहत बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 27 मार्च (बुधवार) को दाखिल कर सकते हैं। 27 मार्च को नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। दाखिल हुए सभी नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। अगर कोई प्रत्याशी चुनाव से अपना वापस लेना चाहता हैं तो वह 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकता है। मालूम हो कि प्रदेश के में पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल, 2024 को होंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines