शुभ मुहूर्त देखकर बस्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भरा नामांकन, कवासी लखमा को बताया घोटालेबाज

Bastar Seat BJP Candidate Filed Nomination: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने पहले चरण के चुनाव के लिए 26 मार्च को शुभ मुहूर्त देखकर अपना नामांकन दाखिल किया है।

Bastar Seat BJP Candidate Filed Nomination

Bastar Seat BJP Candidate Filed Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में इसी बीच बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने पहले चरण के चुनाव के लिए 26 मार्च को शुभ मुहूर्त देखकर अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल रहे। नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा की तरफ से कार्यकर्ताओं की एक फौज गई थी।

विज्ञापन

महेश कश्यप ने भरा नामांकन

बस्तर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद महेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए अपने विपक्षी कवासी लखमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कवासी लखमा आबकारी मामले के घोटालेबाज हैं। कवासी लखमा के चर्च जाने पर बयान देते हुए महेश कश्यप ने कहा कि परंपरा को कुचलने का काम इन्हीं के संरक्षण में हुआ है।

विज्ञापन

27 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन

वहीं खबर है कि बस्तर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा अपना नामांकन 27 मार्च, 2024 को दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान कवासी लखमा के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल रहेंगे। बस्तर में जीत के लिए कांग्रेस और भाजपा की तरफ से अपनी पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय कई सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं। मालूम हो कि अभी तक कांग्रेस ने राज्य की रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर, कांकेर की सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस CEC की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ