हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: दिनदहाड़े लाखों की लूट, CISF के रिटायर्ड जवान का कैश से भरा बैग किया पार

विज्ञापन

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना कटघोरा नगर की है जहां अज्ञात उठाई गिरोह ने कांजीपानी निवासी CISF का रिटायर्ड जवान के मोटरसाइकिल की डिक्की से 5 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया।

इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पूरी टीम घटना स्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है।

अभी पढ़ें – बाहुबली विधायक रहे विजय मिश्रा को कोर्ट से झटका, 13 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में दो साल की सजा

विज्ञापन

घटना सोमवार की है, जब कांजी पानी निवासी CISF के रिटायर्ड जवान कटघोरा स्थित बैंक से 5 लाख रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने कैश निकालकर बैग में भरकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रख लिया। वह कटघोरा के दुर्गामंदिर के पास मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे और बाइक को खड़ा कर कुछ काम से चले गए।

इसी बीच अज्ञात उठाई गिरोह ने मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल की डिक्की से पैसों से भरा बैग पार कर वहां से रफू चक्कर हो गए। इधर जब व्यक्ति वापस मोटरसाइकिल के पास गया तो देखा कि, डिक्की खुली हुई है और पैसों से भरा बैग गायब है। यह देखकर व्यक्ति हड़बड़ा गया और चिल्लाने लगा। वहां पर खड़े आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Chhattisgarh: तेज रफ्तार ने फिर ली जान, बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

इस घटना की तत्काल सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। तत्काल कटघोरा थाना प्रभारी आश्विन राठौर ने अपनी टीम को घटना स्थल पर रवाना किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तस्दीक में जुट गई।

विज्ञापन

पुलिस आसपास के सीसीटीवी पुटेज की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बताया कि, जल्द ही उठाईगिरी की घटना अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्त में होंगे।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola