कोरबा: छत्तीसगढ़ के कटघोरा जिले के बांगों थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं एक महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बाइक में 5 लोग सवार थे। पूरा मामला रविवार का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने परिवार को छोड़ने ससुराल जा रहा था। इस दौरान गुरसिया- जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

बाइक सवार सभी सड़क पर गिर गए। इस हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मां, बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

बाइक में सवार थे 5 लोग

बता दें बाइक में 5 लोग सवार थे। पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक को ठोकर मारने वाली बोलेरो की पतासाजी पुलिस कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ