CG News: कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान महिला की मौत, CM भूपेश ने आर्थिक सहायता की मंजूर

CM Bhupesh

सीएम भूपेश बघेल

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल शांति मंडावी की शनिवार को रायपुर के निजी अस्पताल में मौत होने पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

गौरतलब है, कि माकड़ी विकासखंड के ग्राम मांझी बोरण्ड निवासी शांति मंडावी पति उमेश मंडावी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को घायल हो गई थी।

विज्ञापन

घायल महिला को माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालात सामान्य न होने पर उच्चस्तरीय इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ