Chhattisgarh Kawardha Pickup Accident Update: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए पिकअप हादसे में मारे गए 19 लोगों का आज अंतिम संस्कार किया गया। सेमहारा गांव में आज सुबह एक चिता पर 17 लाशें जलीं। वहीं 2 महिलाओं का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। हादसे में मारी गई महिलाओं को लाल जोड़े में सुहागिन बनाकर आखिरी विदाई दी गई तो मंजर देखकर कोहराम मच गया।
वहीं अंतिम संस्कार के समय मृतकों के बच्चों की चीख पुकारों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की आंखें भी नम कर दीं। कई बच्चों से मां का साया छिन गया। ड्राइवर की गलती के कारण एक झटके में 19 परिवारों की खुशियां छिन गईं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा और पंडरियां विधायक भावना बोहरा आज अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शोक जताने गांव में पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:राजीव गांधी के हत्यारे आज कहां हैं? 26 को मिली थी फांसी की सजा, पूर्व PM समेत 18 की गई थी जान
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
बता दें कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान हुआ है। हादसे के बारे में जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया। CM विष्णु देव साय ने ट्वीट करके शोक जताया। पूर्व CM भूपेश बघेल शोक जताने गांव पहुंचे। वहीं उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:बिहार में चुनावी हिंसा, एक शख्स की मौत; लालू यादव की बेटी के सारण में 2 पक्षों के बीच झड़प-फायरिंग
ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी पिकअप
SP अभिषेक पल्लव के अनुसार, बीते दिन करीब 35 लोग पिकअप में सवार होकर गांव रुखमीदादर के जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में बहापानी गांव के पास पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। बैलेंस बिगड़ता देखकर ड्राइवर कूदकर फरार हो गया। ड्राइवर के कूदने के बाद पिकअप में सवार मजदूर भी कूदने लगे। आगे जाकर पिकअप 30 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल हैं। 5 महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था।
यह भी पढ़ें:सिर फूटे और बहा खून, मची चीख पुकार; 2 पैसेंजरों की मौत 40 घायल, MP में ब्रिज से नीचे गिर बस
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines