Chhattisgarh Police Encounter 3 Naxalites: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। इस जंगली इलाके में रविवार सुबह से DRG जवान की सर्चिंग पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही थी, इस मुठभेड़ में पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
पुलिस और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 3 नक्सलियों के शव को बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोयलीबेड़ा इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स तलाशी करनी शुरू कर दी। इस तलाशी के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की टीम पूरी तरह सुरक्षित है। इस बात की पुष्टि खुद एसपी कल्याण एलेसेला ने की है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि यह 3 नक्सली कोई वारदात करने की फिराक में घूम रहे हों।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णदेव साय का ऐलान, बोले- विकसित भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रदेश तैयार
बुरकलंका गांव के पास मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते ही जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के एक्टिविटी की जानकारी मिलने पर DRG के जवानों की टीम को वहां के लिए रवाना किया गया था। तलाशी के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल के जवान बुरकलंका गांव के पास पहुंचे, उसी वक्त नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।
4 नक्सली गिरफ्तार
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए नक्सलियों की पहचान गोविन्द वट्टी, फागूराम पोयाम, गुट्टा उद्दे और जयसिंह मुडामी के रूप में हुई है। यह नक्सली कुटरू थाना क्षेत्र में पोनडवाया गांव के आसपास के इलाकों में काफी एक्टिव थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines