अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के तौर पर सेवारत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी भावना गुप्ता की लगन और मेहनत का नतीजा है कि आज देश की नाक इंटरनेशनल लेवल पर ऊंची हुई है। भावना अगले महीने अमेरिका के सेंडियागो शहर में एक गौरवपूर्ण सम्मान हासिल करने जा रही हैं। उन्होंने साबित कर दिया है समाज की सूरत बदलने के लिए सत्ता, सरकार या राजधानी में होना कोई जरूरी नहीं है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जैसे नक्सली इलाकों में रहकर भी समाज के अच्छे स्वरूप को ऊपर लाया जा सकता है।
- 17 अक्तूबर को अमेरिका के सेंडियागो शहर में 165 देशों के पुलिस अफसरों में से एक होंगी पंजाब मूल की भावना, जिन्हें मिल रहा है IACP अवार्ड
- सूरजपुर और सरगुजा की पुलिस अधीक्षक (SP) रहते ‘हिम्मत’ कार्यक्रम चलाकर आदिवासी समुदाय की 2 हजार लड़कियों को सिखाए थे आत्मरक्षा के गुर
मूल रूप से पंजाब से की जम-पल और 2014 बैच की IPS अफसर भावना एक राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्लेयर हैं। इनके पति IAS राहुल देव मुंगेली जिले के कलेक्टर हैं। भावना ने मुंबई से IIT किया हुआ है और उस दौरान संस्थान की बास्केटबॉल टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। फिर पश्चिम बंगाल कैडर से कॅरियर की शुरुआत करने वालीं भावना ने IPS की ट्रेनिंग के दौरान भी बास्केटबॉल टीम की कप्तानी की है।
जहां तक एक पुलिस अधिकारी के रूप में उपलब्धि की बात है, वह पहले सूरजपुर तो उसके सरगुजा की पुलिस अधीक्षक (SP) रह चुकी हैं। इन दोनों जिलों में भावना ने ‘हिम्मत’ कार्यक्रम चलाकर आदिवासी समुदाय की 2 हजार लड़कियों (आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं और नारी निकेतन में रह रही महिला अपराधों से पीड़ित महिलाओं) को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। इनकी मेहनत के परिणामस्वरूप आज सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र की कई बालिकाएं मलखंब में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
उनकी इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। अब अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IACP) ने 165 देशों के पुलिस अफसरों को अवार्ड के लिए चुना है, जिनमें से एक IPS भावना गुप्ता हैं। उल्लेखनीय है कि इस अवार्ड इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IACP) की शुरुआत 1893 में की गई थी। अब तक छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी आरिफ शेख और संतोष सिंह यह सम्मान हासिल कर चुके हैं, वहीं अब 17 अक्टूबर को यह सम्मान हासिल करने के बाद भावना गुप्ता छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला आईपीएस अफसर बन जाएंगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines