---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ में फिर से प्रशासनिक फेरबदल, 166 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Urban Administration Department Reshuffle: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 166 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Urban Administration Department Reshuffle: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार की तरफ से गुरुवार को नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की गई। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश 166 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने बाद से ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी विभाग में एक साथ इतने बड़े लेवल अधिकारियों और कर्मचारियों तबादला किया गया हो।

---विज्ञापन---

बड़े लेवल पर हुआ तबादला

राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए ट्रांसफर लिस्ट में अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी इंजीनियर, स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, ड्राइवर, पंप अटेंडेंट और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को मिली बड़ी सौगात, डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने किया ऐलान

---विज्ञापन---

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष अनुभव सिंह का तबादला बिलासपुर नगर पालिक निगम के जोन आयुक्त प्रतिनियुक्ति पर किया गया है। वहीं सारंगढ़ भटगांव नगर पंचायत मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका सिंह को बिलासपुर नगर पालिका निगम का जोन आयुक्त प्रतिनियुक्ति बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत शिवरी नारायण के मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष आशीष तिवारी को नगर पालिका परिषद मुंगेली में ट्रांसफर कर दिया गया।

बता दें कि हाल ही में वित्त सेवा के 46 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इसके अलावा MBBS डॉक्टर्स को संविदा नियुक्ति दी गई थी।

First published on: Aug 22, 2024 06:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola