CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Inaugurate Arogya Mela: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को आईजीकेवी (IGKV) में 3 दिवसीय आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। इस मेले को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा भारत सरकार के सहयोग से करवाया जा रहा है, जो 28 से लेकर 30 जून 2024 तक रायपुर के कृषि मंडपम, IGKV में चलेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आयुर्वेद अब भारत से निकल कर पूरी दुनिया में पहुंच रहा है।
आरोग्य मेले का उद्देश्य
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस मेले का उद्देश्य आयुर्वेद, यूनानी, आयुष, हर्बल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद, कोल्ड चेन, उद्योग, सिद्ध और कोल्ड सप्लाई चेन नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करना है। यह मेला अलग-अलग इंडस्ट्री के स्टेकहॉल्डर्स के विकास के लिए आयोजित किया गया है। इसमें उद्योग, नीति एजेंसियों, शैक्षणिक, बाजार विकास प्रक्रियाओं, विकास और मैनेजमेंट प्रेक्टिस, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट को राज्य और केंद्रीय सरकारों से बात करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें: ‘नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से हो रहा विकास का काम’, यूनिफाईड कमांड की बैठक में बोले CM साय
आरोग्य मेले में फ्री होगा इलाज
इसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने आरोग्य मेले में आयुष पवेलियन का दौरा किया और कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों से मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स के स्टॉल्स का भी दौरा किया, जो छत्तीसगढ़ में बने विभिन्न आयुष उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में लोग आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, सिद्ध और औषधीय पौधों के डॉक्टरों से फ्री में अपना हैल्थ चेकअप करवा सकते हैं और दवाइयां ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines