Big Announcement Strengthen Urban Infrastructure: छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सभी नगरीय निकायों की अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा। शहरों में नए विकास कार्यों और नई सुविधाएं विकसित करने के लिए 900 करोड़ रुपये नगरीय निकायों को मिलेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधोसंरचना मद से 450 करोड़ तथा 15वें वित्त आयोग के मद से 450 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से आठ महीने में जारी 1,250 करोड़ और जल्द मिलने वाली 900 करोड़ की राशि से शहरों का विकास होगा। राज्य सरकार के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों के लिए उनकी मांगों और जरूरतों के मुताबिक राशि स्वीकृत की जा रही है।
धमतरी, गोबरा नवापारा में सीवरेज योजना शुरू
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम धमतरी, नगर पालिका गोबरा नवापारा तथा नगर पंचायत राजिम में सीवरेज योजना प्रांरभ किया गया है। नगर पालिका परिषद कांकेर, चांपा और नगर पंचायत सिमगा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का कार्य अंतिम चरण में हैं। नगर पालिका कुम्हारी, सक्ती, दंतेवाड़ा, नगर पंचायत चंद्रपुर और शिवरीनारायण में भी एसटीपी स्वीकृत हैं। इस दौरान उन्होंने 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांगों और उसके निराकरण की स्थिति की जानकारी साझा की। शिविर में एक लाख तीस हजार आवेदन मिले थे। इसमें से 48 हजार आवेदनों को मौके पर ही निराकरण कर दिया गया था। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सड़कों और नालियों की मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
13 निकायों में नालंदा परिसर का होगा निर्माण
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि 13 नगरीय निकायों में 250 सीटर तथा 500 सीटर लाइब्रेरी निर्माण के लिए 85.42 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। अंबिकापुर, जशपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कुनकुरी, लोरमी, कवर्धा, बेमेतरा, कांकेर, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, बालोद तथा बलौदाबाजार में नालंदा परिसर का निर्माण होगा। इसके अलावा नगर निगम रायपुर, बीरगांव, बिलासपुर, नगर पालिका पंडरिया, सरायपाली, मुंगेली और नगर पंचायत बसना में भी नालंदा परिसर के निर्माण की मांग की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 15वें वित्त योजना के तहत इस वर्ष एक जनवरी से अब तक 460.46 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं।
जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर भी दी जानकारी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यह घोषणा पत्रकार बातचीत के दौरान की, जहां उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांगों और उसके निराकरण की स्थिति की जानकारी भी साझा की। यह कदम राज्य के नगरीय क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि राज्य के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा आयोजित किया गया था। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए विशेष प्रयास किए गए थे।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुलाई बैठक, भोरमदेव मंदिर को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines