छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुलाई बैठक, भोरमदेव मंदिर को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की एक खास बैठक बुलाई। इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma (10)
विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की परंपारिक धरोहर को संभालते हुए राज्य का विकास करने पर जोर दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग और कबीरधाम जिले से आए गणमान्य नागरिकों एवं पुराजी के साथ एक खास बैठक की। इस बैठक में भोरमदेव मंदिर के मरम्मत पर खास चर्चा की गई।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बाकी लोगों के साथ भोरमदेव मंदिर के परिसर के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के कई अलग-अलग प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बारिश के मौसम में पानी रिसाव की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंदिर के इतिहास से जुड़े वीडियो डॉक्यूमेंटेशन बनाने के लिए कहा है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर के इतिहास से परिचित करवाया जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को थ्री डी डिजाइन और लिडार सर्वे करवाने के निर्देश भी दिया है। इसके अलावा भोरमदेव महोत्सव से पहले चल रहे निर्माण कार्य और ट्रीटमेंट के काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा

बैठक में मंदिर परिसर के विकास करते हुए श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण, मंदिर के पीछे वीआईपी रूम बनाने और चौकीदार क्वाटर को मंदिर के पास से अन्यत्र शिफ्ट करने जैसी सुविधाओं पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंदिर के पीछे और वीआईपी रूम के बीच की दीवार को हटाकर ग्रील और गेट लगाए जाएं। इसके अलावा भैरव मंदिर, चामुंडा माता मंदिर और हनुमान मंदिर जैसे पारंपरिक स्वरूप बरकरार रखने जाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ