Chhattisgarh Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत रायपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग की तरफ से आयोजित जूनियर रेडक्रॉस ट्रेनिंग सह सद्भावना शिविर के समापन समारोह हुआ। इस समारोह में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल डेका ने कहा कि युवाओं में सेवा और मानवता की भावना होनी चाहिए। इससे ही वह समाज की बेहतरी में योगदान दे सकेंगे।
यंग वॉलिंटियर का समर्पण
अपने संबोधन में राज्यपाल रमेन डेका ने इस कार्यक्रम के खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रेडक्रास के इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले यंग वॉलिंटियर के समर्पण और सेवा भावना को नमन है। ये युवा देश के भविष्य हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं। रमेन डेका ने बताया कि रेडक्रॉस न सिर्फ लोगों को मेडिकल सर्विस और इमरजेंसी में मदद करने गुण सिखाता है, बल्कि यह युवाओं को मानवता के प्रति आपकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को मजबूत बनाता है। ये ट्रैनिंग कैम्प युवाओं को न केवल बेहतर स्किल सिखाता है, बल्कि जीवन में उनके आदर्शों आकार भी देता है। जिससे समाज में शांति, सद्भावना और एकता को बढ़ावा मिलता है।
यह भी पढ़ें: ‘अदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है छत्तीसगढ़ सरकार’, बैठक में बोले CM विष्णुदेव साय
राज्यपाल की युवाओं को सलाह
राज्यपाल ने आगे कहा कि आज के समय में दुनिया कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रही हैं। ऐसे में इस शिविर में युवाओं को इमरजेंसी हेल्प, फर्स्ट मेडिकल सर्विस और आपदा प्रबंधन से जुड़े ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें समाज में मानवता, शांति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना, सामुदायिक विकास, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों के बारे में बताएंगे। यह शिविर युवाओं को एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप यहां से जो कुछ भी सीखकर जाएंगे। वह सभी बाते अपने परिवार और दोस्तों को भी जरूर सीखाएं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
4 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines