हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

टेस्ट में फेल हुए छत्तीसगढ़ के सरकारी टीचर, वायरल वीडियो ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

Chhattisgarh Education System Exposed: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। यहां शिक्षकों को राज्य के ‘मुख्यमंत्री’ तक का नाम नहीं पता है।

विज्ञापन
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल (X)

Chhattisgarh Education System Exposed: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था की सारी सच्चाई खोलकर रख दी है। यहां सरकारी स्कूल के शिक्षकों को राज्य के ‘मुख्यमंत्री,’ ‘राष्ट्रपति,’ और ‘प्रधानमंत्री’ तक के नाम नहीं पता हैं। ऐसे शिक्षकों के भरोसे छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था चलाई जा रही है और राज्य के भविष्य को तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के इस सरकारी शिक्षक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

इस वायरल वीडियो में सरकारी स्कूल की क्लास में बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर से वीडियो बनाने वाला व्यक्ति सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल पूछते दिखाई दे रहा है, जिनके स्कूल के मास्टर साहब जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वीडियो में जब व्यक्ति ने मास्टर साहब से पूछा कि राज्य के शिक्षा मंत्री कौन हैं, तो उन्होंने जवाब में पूर्व शिक्षा मंत्री का नाम बताया।

इसके बाद व्यक्ति ने मास्टर जी से पूछा कि राज्य के ‘मुख्यमंत्री’ कौन हैं? ‘राष्ट्रपति’ कौन हैं? और ‘प्रधानमंत्री’ का नाम क्या है? इन सभी सवालों के जवाब पर मास्टर जी ने चुप्पी साध ली और अपनी नजरें चुराने लगे। इसके बाद जब व्यक्ति ने टीचर को उनके पीछे क्लास में लगा पोस्टर दिखाकर उस पर छपे सीएम विष्णुदेव साय की फोटो दिखाई और नाम पढ़ने को बोला, तो उसे भी मास्टर जी रुक-रुक कर पढ़ रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: प्राइमरी स्कूलों में शुरू पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय योजना, बच्चों के स्वास्थ्य में होगा सुधार

ब्लैकबोर्ड पर क्या लिखा है?

इसके अलावा वीडियो में टीचर के पीछे एक ब्लैकबोर्ड भी दिख रहा है, जिस पर अंग्रेजी के कुछ शब्द लिखे हुए हैं। जिसकी स्पेलिंग उम्मीद के अनुसार पूरी तरह से गलत थी। यहां मास्टर जी ने ब्लैकबोर्ड पर ‘Allovn 12’ और ‘Aivene 11’ लिखा हुआ है। मास्टर जी शायद ‘Eleven’ और ‘Twelve’ की स्पेलिंग लिखने की कोशिश कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola