Chhattisgarh: प्राइमरी स्कूलों में शुरू पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय योजना, बच्चों के स्वास्थ्य में होगा सुधार

छत्तीसगढ़ की साय सरकार राज्य के बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए राज्य में “पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय” योजना शुरू की है। जिसके तहत प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को अच्छा और पौष्टिक खाना मिलेगा। इस योजना के बारे में चलिए जान लेते हैं।

postik aahar nashta praday yojana

छत्तीसगढ़ की साय सरकार राज्य के लोगों के साथ-साथ बच्चों का भी पूरा ध्यान रखती है। इसके लिए भी कई सारी योजनाएं प्राइमरी स्कूलों में लागू हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतूत्व में काम कर रहे वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले भाटपाल में “पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय” योजना का शुभारंभ किया। नारायणपुर जिले के प्राइमरी स्कूलों के 8,517 बच्चों के लिए इस योजना के तहत एक करोड़ 44 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को हेल्दी डाइट के साथ-साथ पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा स्कूलों में मौजूदगी भी बढ़ेगी। मंत्री कश्यप ने एक करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले अलग-अलग निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया, जिनमें सड़कों, पुल-पुलियों, शेड, रंगमंच और बाउंड्रीवाल जैसे अलग-अलग विकास कार्य शामिल हैं।

एक पेड़ मां के नाम

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दिखाता है। इस अभियान का मकसद मां के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

वनमंत्री केदार कश्यप ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नींबू और आम का पौधा रोपण भी कर दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, एमआर किट और हियरिंग एड (सुनने के लिए एक सिस्टम) बांटे गए। वहीं, इनोवेशन गतिविधियों पर आधारित शिक्षा अभ्युदय पत्रिका का भी विमोचन किया।

बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार

नारायणपुर कलेक्टर के मुताबिक, पौष्टिक नाश्ते से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि शालाओं में दाखिले भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 9,000 बच्चों को जरूरी सर्टिफिकेट दिए गए हैं और शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ