हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, साय सरकार का ट्रेवल अलाउंस में बढ़ोतरी का ऐलान

Chhattisgarh Government Allowance: छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल 2025 की शुरुआत से पहले राज्य के लाखों कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Government Allowance

Chhattisgarh Government Allowance: छत्तीसगढ़ सरकार ने नए के पहले ही लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसे लेकर फाइनेंस डिपार्टमेंट ने आदेश भी जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि कर्मचारियों के मासिक भत्ते में बढ़ोतरी से कामकाज और बेहतर हो सकेगा। अलग-अलग सरकारी कर्मचारियों के ट्रेवल अलाउंस की मासिक दरों में 3 गुने से भी ज्यादा बढ़ोतरी की है।

जानकारी के अनुसार, संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों को शामिल किया गया है। इन्हें वर्तमान दर 350 रुपये प्रति माह को संशोधित कर 1,200 रुपये प्रति माह भत्ता दिया जाएगा।

कितना हो जाएगा भत्ता ?

इसके साथ ही जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार, वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक और वाणिज्यिककर विभाग के प्रोसेस सर्वर और ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों की वर्तमान दर 300 रुपये प्रति माह में संशोधन कर 1,000 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। यह संशोधन कर्मचारियों के कामकाज को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ये भी पढ़ें-  CG: CM विष्णुदेव साय ने पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, कैंसिल किए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें