---विज्ञापन---

CG: CM विष्णुदेव साय ने पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, कैंसिल किए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम

CM Sai Expressed Grief Over Demise Former PM Dr. Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।

---विज्ञापन---

CM Sai Expressed Grief Over The Demise Former PM Dr. Manmohan Singh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पहले से ही तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और धमतरी में कार्यक्रम था, जिन्हें जिसमें वे रायपुर में कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के गोल्डन फेस्टिवल के साथ धमतरी में हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा विकास कार्यों के अनेक लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद इन सारे कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया गया है। यही नहीं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के भी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मनमोहन सिंह को बताया अर्थशास्त्र का दिग्गज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हुई सम्मानित

First published on: Dec 27, 2024 12:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola