Two More Schemes Name Changed: छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में चल रही दो योजनाओं का नाम बदल दिया है। ये योजनाएं नगरीय प्रशासन विभाग से जुड़ी हुई हैं। अब राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना और राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना रखा गया है।
यह आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी किया गया है। 18 सितंबर को जारी किए गए इस आदेश के तहत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम से चल रही योजनाओं के नाम में यह बदलाव किया है। गौरतलब है कि 2018 में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद लगभग आधा दर्जन योजनाओं के नाम बदले गए थे, जिसके बाद अब साय सरकार ने दो योजनाओं के नाम में बदलाव किया है।
नगरीय प्रशासन ने किया आदेश जारी
यह आदेश नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के संयुक्त सचिव ने जारी किया है। 18 सितंबर को जारी किए गए इस आदेश के तहत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम से चल रही योजनाओं के नाम में बदलाव किया है।
कांग्रेस ने चौक-चौराहे के भी बदले थे नाम
आपको बता दें, कांग्रेस शासन ने राज्य में सत्ता में आते ही केंद्र द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से संचालित योजनाओं के नाम बदलकर कांग्रेसी नेताओं के नाम पर तो कर दिया था। इसके अलावा चौक-चौराहों के नाम भी बदलकर कांग्रेसी नेताओं के नाम पर कर दिए थे।
बता दें, योजनाओं के नाम बदलने का सिलसिला शुरू होने के बाद भाजपा-कांग्रेस में सियासत भी शुरू हो गई थी। भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आराेप लगाया था तो कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा को ही नजर अंदाज करने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें- ‘जनजाति समृद्ध समाज की संस्कृति का हिस्सा है’, वर्कशॉप में बोले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
11 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines