Chhattisgarh Forest Minister Kedar Kashyap: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ ही राज्य की प्रकृतिक सुंदरता को सवांरने का भी काम कर रही है। इसी के तहत राज्य के वन विभाग की तरफ से रायपुर के ट्रिपल आईटी के सभागार में ‘सह अस्तित्व से वन्य जीव संरक्षण सप्ताह’ पर वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 2 से मनाया जा रहा है, जो 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप बीते दिन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र वन्य जीवों के रहवास के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
छत्तीसगढ़ की जलवायु
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ की जलवायु और भौगोलिक स्थिति है, इससे राज्य देश के बाकी जगाहों की तुलना में बहुत बेहतर है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से पूरी तरह सुरक्षित है। यहां के वन क्षेत्र वन्य जीवों के रहवास के लिए बेहद उपयुक्त है। मंत्री केदार कश्यप ने आगे कहा कि प्राचीनकाल से ही राज्य के वनवासी लोग वन्य जीवों के साथ दोस्तों की तरह रहते हैं। हालांकि, अब परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है, जिसकी वजह से काफी कुछ सुनने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: ‘अगर अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा’, कार्यक्रम में बोले छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष
वन और पर्यावरण को बेहतर की कोशिश
इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने राज्य में वन और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए वन विभाग और छत्तीसगढ़ के लोगों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी में शेर की संख्या में बढ़ी है, जो हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने आगे कहा कि वन विभाग द्वारा बर्ड काउंट इंडिया, कलिंगा यूनिवर्सिटी और पक्षी मित्रों के सहयोग से बर्ड एटलस तैयार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
6 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines