Assembly election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं बाजेपी ने 86 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। कुल मिलाकर राज्य में बीजेपी और कांग्रेस की ओर से किस सीट पर कौन मैदान पर है यह तस्वीर साफ हो चुकी है। इस बार टिकट वितरण में एक खास पहलू उभर कर सामने आया है कि प्रदेश की तीन सीटों प्रतापपुर, पत्थलगांव और बिलाईगढ़ में आजादी के बाद जब से विधानसभा चुनाव शुरू हुए, तब से कोई महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारी गई थीं, लेकिन इस बार के चुनावों में पहली बार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।
प्रतापपुर सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने महिला प्रत्याशी को मैदान में उतार है। वहीं पत्थलगांव और बिलाईगढ़ से प्रमुख दलों से एक-एक महिला प्रत्याशी हैं। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार 18 महिलाओं को बतौर उम्मीदवार उतारा है। भाजपा अब तक 14 महिलाओं को टिकट दे चुकी है। जिन सीटों में पहली बार महिला उम्मीदवार उतारी गई हैं, उनमें प्रतापपुर सीट बलरामपुर जिले में, पत्थलगांव सीट जशपुर जिले में और बिलाईगढ़ सीट बलौदाबाजार जिले में है।
आपको बता दें कि आजाद भारत में लोकसभा और विधानसभा के लिए 1951-52 में पहली बार चुनाव हुए थे। उस समय छत्तीसगढ़ सेंट्रल प्राविंस और बरार को मिलाकर मध्य प्रदेश था जिसकी (राजधानी नागपुर) हुआ करती थी। उस समय छत्तीसगढ़ क्षेत्र में 62 विधानसभा सीटें थीं। पहली बार चुनाव हुए, तो इन 62 में से केवल चार सीटों पर महिलाओं ने चुनाव जीता था। इनमें गंडई से रितुपर्णा किशोरदास, बोरी देवकर से रानी पद्मावती, बालोद से धरम बाई और राजिम से श्यामकुमारी देवी विधानसभा चुनाव में विजयी हुई थीं।
यह भी पढ़ें : BJP नेता की हत्या का जिम्मा ले नक्सलियों ने फेंके पर्चे; खुली धमकी- वोट मांगे तो गोली मिलेगी
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines