CG Finance Minister OP Choudhary: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी वापस अपने काम में लग गए हैं। हाल ही में मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेस सरकार की तुलना में ज्यादा भर्ती होगी। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने तरीके से इन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल सिर्फ इतना कह सकते हैं कि कांग्रेस की 5 साल सरकार में छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ अन्याय और धोखा हुआ, वो खत्म होगा। कांग्रेस की सरकार में हर जगह भर्तियां रुकी हुई थी। जहां थोड़ी-थोड़ी भर्तियां हुई भी, तो वहां पर बहुत भ्रष्टाचार और माफिया राज किया गया। इसलिए प्रदेश की सरकार ने CBSE मामले की CBI जांच करवाई जा रही है।
पंजीयन विभाग पर ऐसे रखी जाएगी नजर
इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि क्या अब पंजीयन विभाग में विजिनस सेल से नजर रखी जाएगी। इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पंजीयन में कई तरह के विषय आते थे, जो काफी बड़े पंजीयन होते थे। अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पंजीयन शुल्क में गड़बड़ी करने का मामला भी था। ऐसे में कई मामले सामने आते थे कि जो बड़ी रजिस्ट्री होंगी, उसने बाधा डाली जाती थी। अब इन सब पर विजिनस सेल से नजर रखी जाएगी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रजिस्ट्री के मामले में कोई बड़ी गड़बड़ी न हो।
यह भी पढ़ें: ‘इन लोग की बात पर किसी को विश्वास नहीं है’, प्रियंका गांधी पर बरसे CM विष्णुदेव साय
नक्सलवाद के खात्मे के साथ होगा बस्तर का विकास
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बात करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय और अमित शाह के नेतृत्व में हमारी पूरी सरकार नक्सलवाद को समाप्त करके बस्तर में अमन चैन स्थापित करना चाहती है। इसके साथ ही बस्तर में विकास का एक नया और सुनहरा अध्याय लिखना चाहती है। बस्तर अब नई करवट के साथ विकास की आगे बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines