People Killed due to Poisonous Gas: छत्तीसगढ़ में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। कुंए में उतरे 5 लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई है। मृतकों में पिता और उसके 2 बेटे भी शामिल हैं। हादसा जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिदार गांव में हुआ। कुएं में गिरी लकड़ियों को निकालने के लिए पांचों लोग कुएं में उतरे थे। रस्सी के जरिए कुएं में उतरे व्यक्ति का दम घुटने लगा और वह चिल्लाया तो उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति नीचे उतरा।
मिली जानकारी के अनुसार, जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो मामला जानने के लिए 3 अन्य लोग कुएं में उतरे, लेकिन रास्ते में ही जहरीली गैस की चपेट में आने से कुएं के अंदर गिर गए। पांचों शवों को कुएं से निकाला जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, टिकेश्वर चंद्र के रूप में हुई। मौके पर बिर्रा पुलिस, SDRF, FSL की टीमें पहुंच गई हैं। वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पड़ोसी को बचाने के चक्कर में गई बाप-बेटों की जान
मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले राजेंद्र जायसवाल लकड़ियां निकालने के लिए कुएं में उतरा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो पड़ोसी रमेश पटेल दौड़ा आया। वह रस्सी पकड़कर कुएं में उतरा, जहरीली गैस से बेहोश हो गया। उसकी चीख सुनकर दोनों बेटे राजेंद्र और जितेंद्र दौड़े आए। पिता को बचाने के लिए दोनों कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी कुएं में गिर गए। जब चारों बाहर नहीं आए तो किनारे पर खड़े टिकेश चन्द्रा ने उतरने का फैसला लिया, लेकिन पांचों में से कोई भी बाहर नहीं आया।
बताया जा रहा है कि टीकेश्वर की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी और आज उसकी पत्नी का बर्थडे था, जिसका उसने व्हाट्सऐप पर स्टेट्स भी लगाया था, लेकिन टीकेश्वर की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई। पूरे गांव में 5 लोगों की मौत होने से मातम पसर गया है।
यह भी पढ़ें:समुद्र में नाव पलटी, 89 लोगों की डूबने से मौत; मछली पकड़ने महासागर में गए थे मछुआरे
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines