Chhattisgarh Exit Polls 2023 BJP Congress tweet war: छत्तीसगढ़ समेत सभी पांच राज्यों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। गुरुवार को तेलंगाना में एक चरण में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। हालांकि, 3 दिसंबर को देखना होगा कि पांच राज्यों के चुनावी परिणाम क्या होते हैं। हालांकि, चुनाव के नजीजे से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच ट्वीट वार शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने अपने छत्तीसगढ़ वाले ट्विटर हैंडल से इसकी शुरुआत करते हुए ट्वीट कर लिखा कि राजतिलक की करो तैयारी, आ चुके हैं पंजाधारी। वहीं, इसके साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि टूटेगा पंजा, उड़ेगी धूल, छत्तीसगढ़ में खिल रहा कमल का फूल।
राजतिलक की करो तैयारी, आ चुके हैं पंजाधारी
सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच हर चुनावी मौसम में इस तरह का वार देखने को मिलता है। यह पहली बार नहीं है। जब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर ट्वीट वार शुरू हुआ हो। कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के हैंडल से एग्जिट पोल वाले दिन ट्वीट किया गया कि राजतिलक की करो तैयारी, आ चुके हैं पंजाधारी। वहीं, इसके साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि टूटेगा पंजा, उड़ेगी धूल, छत्तीसगढ़ में खिल रहा कमल का फूल। इसके बाद कांग्रेस ने फिर बीजेपी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि झूठ फैलाने की मिट गयी चुल्ल, घुस गयी गारंटी, झड़ गया फूल।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल के रिजल्ट सामने आए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ प्रदेश की सबसे पार्टी कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एग्जिट पोल के हवाले से कहा कि बीजेपी ने जिस हिसाब से इंगित किया था। वह स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 सीट से बढ़कर बीजेपी 48 सीट पर आ गई है। इन आंकडों तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है। बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines