Chhattisgarh Exit Polls 2023: एग्जिट पोल के रिजल्ट पर रमन सिंह बोले- बीजेपी ने लगाई छलांग, सीएम बघेल ने कहा- कांग्रेस जीत रही

Chhattisgarh Exit Polls 2023 congress CM Bhupesh Baghel and BJP Former CM Raman singh Reaction: छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आए हैं। जिसमें कांग्रेस बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है। हालांकि, प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी के आने का दावा किया है।

Chhattisgarh Exit Polls 2023: एग्जिट पोल के रिजल्ट पर रमन सिंह बोले- बीजेपी ने लगाई छलांग, सीएम बघेल ने कहा- कांग्रेस जीत रही
विज्ञापन

Chhattisgarh Exit Polls 2023 congress CM Bhupesh Baghel and BJP Former CM Raman singh Reaction: छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ प्रदेश की सबसे पार्टी कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एग्जिट पोल के हवाले से कहा कि बीजेपी ने जिस हिसाब से इंगित किया था। वह स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 सीट से बढ़कर बीजेपी 48 सीट पर आ गई है। इन आंकडों तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है। बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल पर पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह का कहना है। एग्जिट पोल से साफ है कि बीजेपी ने बड़ी छलांग लगाई है। 15 सीटों से हम 48 सीटों पर पहुंच गए हैं। मुझे विश्वास है कि ऐसा जरूर होगा 48 सीटें पार करें और हमें लगभग 55-56 सीटें मिलेंगी और भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जो लोग डरे हुए हैं वे ऑपरेशन लोटस के बारे में बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

57 सीटों से ज्यादा जीत रही है कांग्रेस

वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दो दिन रुकिए सबके आंकड़े एक समान हो जाएंगे। सीएम ने न्यूज 24 टुडे चाणक्या के पोल पर कहा कि 57 सीटों से ज्यादा जीत रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस पर कहा कि विधायकों को शिफ्ट करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत रही है। हम पूरे बहुमत से आएंगे। हमे अपनी मेहनत पर विश्वास है। बीजेपी ऑपरेशन लोटस को अंजाम नही दे पाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ