पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य अरेस्ट, शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh liquor scam ED action: छत्तीसगढ़ में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को अरेस्ट कर लिया है। पूरा मामला शराब घोटाले से जुड़ा है। इससे पहले भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी को लेकर सुबह निशाना साधा था।

Bhupesh Baghel son Chaitanya arrest

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनका बेटा चैतन्य (Pic Credit-ANI)

Bhupesh Baghel son Chaitanya arrest: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले में की है। इससे पहले आज सुबह जब ईडी की टीम ने छापेमारी की तो भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना भी साधा था। बघेल ने बीजेपी को ‘साहेब’ कहकर संबोधित किया था। बता दें कि ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की है। आज पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य का जन्मदिन भी हैं।

विज्ञापन

ईडी की 3 टीमें आज करीब सुबह 6ः30 बजे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पहुंचीं। इस दौरान सीआरपीएफ ने पूरे घर को घेर लिया। ईडी के अधिकारियों की मानें तो शराब घोटाले में सबूत मिलने के बाद पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई की गई है। ईडी की कार्रवाई पर पूर्व सीएम आज एक्स पर एक पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था आज विधानसभा के आखिरी दिन अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था इससे पहले साहेब ने घर पर ईडी भेज दी है।

विज्ञापन

3200 करोड़ का है शराब घोटाला

ईडी की जांच के अनुसार तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विभागीय सचिव अनिल टुटेजा, एमडी एपी त्रिपाठी और शराब कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर ने एक सिंडिकेट तैयार किया था। इस दौरान आबकारी नीति में कई बदलाव किए गए। इसके अलावा नकली होलोग्राम लगाकर करोड़ों की चपट सरकारी खजाने को लगाई। मामले में तत्कालीन मंत्री कवासी लखमा और कई आईएएस अधिकारी फिलहाल जेल में हैं। ईओडब्ल्यू के अनुसार यह घोटाला करीब 3200 करोड़ रुपये का है।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सरकार ने 22 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड किया था। मामले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार सिंडिकेट के साथ मिलकर अधिकारियों ने करीब 88 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ