News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं (वीरेन्द्र और रोहित तोमर) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की तलाश करते हुए रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए पुलिस भावना से तोमर बंधुओं से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने भावना तोमर को रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी भी पुलिस तोमर बंधुओं की तलाश कर रही है।
हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में कुल 38 अपराध मामले दर्ज हैं। इसमें से 30 केस तो पुराने हैं और बाकी के 8 मामले पिछले महीने ही दर्ज किए गए हैं। दरअसल, तोमर बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलते ही राज्य के अलग-अलग जिले से पीड़ित पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। प्रदेश के लोग अब लोग सामने आकर तोमर बंधुओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
रायपुर ब्रेकिंग
राजधानी के फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की मुश्किलें बढ़ी..
रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना सिंह तोमर गिरफ्तार..
तोमर बंधुओं की तलाश में भावना तोमर को किया गया गिरफ्तार..
भावना तोमर से पूछताछ कर वीरेन्द्र और रोहित तोमर की जुटाई जाएगी जानकारी.. pic.twitter.com/jjGNOEQS7w
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) July 15, 2025
यह भी पढ़ें: NHAI बढ़ रहा है हाईवे यूजर एक्सपीरियंस, टोल-फ्री नंबर समेत जारी किया मोबाइल एप
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर भाइयों वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर पर लोगों को जान से मारने की धमकी देने, ब्लैकमेल करने और कर्जे पर अधिक ब्याज वसूलने जैसे गंभीर मामले में केस दर्ज किए हैं। फिलहाल, ये तोमर बंधु फरार हैं। वहीं, पुलिस ने एक बार फिर से कोर्ट में आवेदन लगाया है कि कोर्ट दोनों फरार आरोपियों को 18 अगस्त तक अदालत में उपस्थित होने के आदेश दे। इसके पहले दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।