Electricity Company Old Pension Benefit: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का फैसला किया है। इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 1 जनवरी 2004 या इसके बाद नियुक्त हुए हैं।
कैबिनेट से मिली मंजूरी
बघेल सरकार के इस फैसले से पावर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सीएम बघेल ने इसकी घोषणा शुक्रवार को कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में की थी। जिस पर कैबिनेट ने इसको मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें- बघेल सरकार का मिलेट्स उत्पादकों के लिए बड़ा ऐलान, कोदो-कुटकी के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी
राज्य महुआ बोर्ड का गठन
रायपुर में सीएम हाउस में हुई कैबिनेट की बैठक में महुआ के संग्रहण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य महुआ बोर्ड के गठन का फैसला भी हुआ है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में महुआ के वृक्ष अधिक संख्या में पाए जाते हैं। महुआ के फूल का पशु, पक्षी और इंसान भी उपयोग करते हैं, इसके बीज से तेल भी निकलता है तथा इसके फूल में औषधीय गुण होते हैं।
राज्य में महुआ की उपलब्धता, इसके उपयोग और वनक्षेत्र के समीप निवास करने वाले लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत होने से जरूरी था कि इसके विकास के लिए प्रयास किए जाएं। इसीलिए अलग से महुआ बोर्ड का गठन किया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines